बुधवार, 19 जून 2019

बेटा प्रहलाद पटेल का हो या फिर कोई और का कानून तोड़ेगा तो कार्रवाई होगी

गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा पुलिस फालतू नहीं जो किसी को बेवजह फंसाए

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि बेटे चाहे प्रहलाद पटेल के हों या फिर कमल पटेल के कानून तोड़ेंगे तो कार्रवाई की जाएगी.
गृह मंत्री ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रहलाद पटेल के बेटे पर दर्ज मुकदमें को लेकर यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वाला कोई भी हो कार्रवाई की जाएगी. गृह मंत्री ने कहा कि फिर वह केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे हों या फिर कमल पटेल के हो, लेकिन जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी. साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार फालतू नहीं है जो किसी को बेवजह फंसाएगी.
यहां उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल और भतीजे मोनू पटेल पर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में की मारपीट और गोलीबारी की घटना में प्रकरण दर्ज किया गया है.  प्रहलाद पटेल के बेटे को तो पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उनके भाई जालम सिंह का बेटा मोनू फरार है. इस घटना में पुलिस ने 12 ज्ञात और 8 अज्ञात कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें