लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली साइकिलों की खरीदी का आर्डर दे दिया है. संभावना जताई जा रही है कि जुलाई माह में विद्यार्थियों को साइकिल मिल सकती है.
मध्यप्रदेश में आचार संहिता लागू रहने के कारण प्रदेश के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण का काम अटक गया था. अब इसे जल्द पूरा करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने काम तेज कर दिया है. संचालनालय ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरण के लिए आर्डर दे दिया है. संचालनालय के अनुसार साइकिल पाने वाले विद्यार्थियों में वो विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनके घर से स्कूल की दूरी दो किमी से अधिक है. इस तरह साइकिल का लाभ प्रदेश के 5 लाख 91 हजार 406 विद्यार्थियों को मिलेगा. बताया जा रहा है कि इस बार साइकिलों की बेहतर क्वालिटी पर ध्यान दिया गया है.
छात्रावास में रहने वालों को भी मिलेगी साइकिल
सत्र 2019-20 में उन सभी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएगी, जो 6 वीं व 9 वीं में अध्ययनरत हैं, इसके लिए लगभग 6 लाख साइकिलें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं. भोपाल जिले में 3874 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएगी. साथ ही इस बार छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी साइकिलें दी जाएगी. जब वे छात्रावास छोड़ने पर साइकिलें वहीं जमा करनी होगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें