शनिवार, 8 जून 2019

पांच सप्ताह की हो बजट सत्र की अवध

 नेता प्रतिपक्ष ने लिखी मुख्यमंत्री को चिट्ठी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि राज्य  विधानसभा का बजट सत्र 5 सप्ताह का किया जाए. सत्र छोटे होने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि विधानसभा का बजट सत्र ही ऐसा सत्र होता है, जिसें प्रदेश के जनहितैषी मुद्दों पर व्यापक चर्चा होती है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सरकार की खामियों को गिनाने का काम करते हैं. 8 जुलाई से शुरु होने वाले सत्र में मात्र 15 बैठकें होंगी, जो कम है. उन्होंने कहा कि पहला दिन श्रद्धांजलि में चला जाता है, शेष 14 दिन में सदस्य विभिन्न विभागों के बजट पर चर्चा करेंगे या फिर जनता के मुद्दों को उठाएंगे यह बड़ा सवाल है.
अब तक हुए बजट सत्र
भार्गव ने पत्र में उल्लेख किया है कि 2002 में 51 दिन, 2003 में 47, 2004 में 37, 2010 में 33,2011 में 40, 2012 में 39, 2013 में 30 दिन बजट सत्र की अवधि रही. उन्होंने कहा कि 15 वीं विधानसभा गठन को छह माह हो गए हैं और प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा नहीं कराई है. इसे देखते हुए सत्र की अवधि 5 सप्ताह की जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें