राजधानी के बैरागढ़ में पुलिस की पिटाई और हिरासत में हुई मौत के बाद उनके परिजन को न्याय की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह धरने पर बैठ गए. धरने पर उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद हैं. शिवम के पिता सुरेश मिश्रा और उनके परिवार के लोग भी धरने में शामिल हुए हैं.
राजधानी के भारत माता चौराहे पर यह धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा की मांग है कि शिवम की मौत मामले में सीबीआई जांच होनी चहिए. इसके साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग की है, और आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग है. उन्होंने कहा कि शिवम के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने एक सप्ताह की मोहलत सरकार को दी है. उन्होंने कहा कि हमने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दें.
धरने पर शिवम की बहन और शिवम का घायल दोस्त गोविंद शर्मा भी बैठा था. वहीं छोला क्षेत्र में एक दिन पहले पुलिस पिटाई से घायल हुए शिवराज सिंह राजपूत भी बैठा था. वह भी घायल है. शिवम के पजिरनों ने कहा कि जब तक सरकार सीबीआई जांच की घोषणा नहीं करती है, तब तक वे शिवम का अस्थि विसर्जन नहीं करेंगे. धरने पर बैठी शिवम की बहन अचानक बेहोश हो गई थी, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचाया.
न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरु
बैरागढ़ थाना अंतर्गत कथित रूप से पुलिस की पिटाई से हुई युवक की मौत की परिस्थितियों और सम्पूर्ण घटनाक्रम की न्यायिक जांच की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. डाक्टर्स द्वारा मृतक शिवम मिश्रा के परिजनों की मौजूदगी में किए गए पोस्टमार्टम में 18-19 जून की दरम्यानी रात शिवम की मृत्यु हार्ट अटैक से होने की प्रारंभिक रिपोर्ट आई है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें