मध्यप्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंगरौली के जिला भाजपा अध्यक्ष को पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर वीरेन्द्र गोयल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है.
लोकसभा चुनाव के दौरान सीधी से भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक का विरोध करने वाले भाजपा के जिला अध्यक्ष कांतिदेव पर अनुशासन की गाज आखिरकार गिर ही गई. उन्हें पार्टी ने पद से हटा दिया और उनके स्थान पर वीरेन्द्र गोयल को जिला अध्यक्ष बना दिया है. कांतिदेव ने विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की समझाइश पर इस्तीफा वापस भी ले लिया था. चुनाव के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को कांतिदेव द्वारा प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात करने और प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार न करने की शिकायतें भी मिली थी. सिंह उस वक्त उन्हें पद से हटाना चाहते थे, मगर चुनाव को देखते हुए वे यह फैसला नहीं ले सके. अब उन्होंने कांतिदेव को पद से हटाने की कार्रवाई की है. हालांकि इस मामले को लेकर संगठन का कहना है कि कांतिदेव ने अपना इस्तीफा दिया था, उस इस्तीफे को स्वीकार किया है और उनके स्थान पर नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें