सपाक्स द्वारा आरक्षण और एट्रोसिटी एक्ट को लेकर लोगों में जारुकता लाने के लिए यात्राएं की जाएगी. इस दौरान सपाक्स के पदाधिकारी सभाएं लेंगे और आरक्षण एवं एट्रोसिटी एक्ट से सामान्य वर्ग को हो रहे नुकसान की जानकारी देंगे. इस अभियान को सपाक्स ने मिशन 2020 आरक्षण हटाओ, देश बचाओ नाम दिया है.
सपाक्स पार्टी समान विचारधारा वाले अन्य राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर एक जन जागृति आंदोलन चलाएगी. भोपाल में हीरालाल त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष सपाक्स पार्टी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सपाक्स पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया गया कि सपाक्स पार्टी इसके लिए जिलों और संभागों में पहले राष्ट्रीय कार्य योजना के तारतम्य में बैठकें करेंगी, फिर जन जागृति यात्रा चलाएगी एवं आमसभाएं करेंगी. इन यात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट जैसे सामाजिक भेदभाव वाले कानून और योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा. इस अभियान का नाम मिशन 2020 दिया गया है. डॉ वीणा घाणेकर पूरे अभियान की प्रभारी रहेंगी तथा कुलदीप सक्सेना जनजागृति यात्रा के प्रभारी होंगे. पार्टी की इस बैठक में इस अभियान की कार्य योजना के संबंध मे कई बिंदुओं पर विचार किया गया. संगठन के विस्तार के लिए भी जिम्मेदारियां दी गयी. कार्यवाहक अध्यक्ष डा. वीना घाणेकर मप्र, महाराष्ट्र एवं गुजरात, उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह भदोरिया दिल्ली, उप्र, हरियाणा, धीरेन्द्र सिंह धीरू उपाध्यक्ष राजस्थान के प्रभारी रहेंगे. आगामी व्यवस्था तक शेष राज्य सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष देखेंगे.
बैठक में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महामंत्री एस के ढिमोले, बिहार के अध्यक्ष डा. अंशु पाठक महामंत्री घनश्याम भारद्वाज, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष श्रवण त्रिवेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राकेशनारायण तथा कुलदीप सक्सेना महासचिव हरिओम गुप्ता, सचिव सुरेश शुक्ला सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने इसमें भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें