
अलीगढ़, उज्जैन के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. हालांकि बलात्कार की पुष्टि अभी नहीं की गई है. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है.
राजधानी के कमलानगर थाना क्षेत्र में मंडवा बस्ती के समीप रहने वाली एक 10 साल की बच्ची शनिवार की रात को करीब 8 बजे दुकान से सामान लेने गई थी, बच्ची जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसक तलाश शुरु की. उन्होंने इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने रातभर की बच्ची की खोज की, मगर सुबह तक बच्ची तो नहीं नहीं मिली. बल्कि आज रविवार की सुबह करीब 8 बजे बच्ची का शव एक नाले में मिला. बताया जा रहा है कि बच्ची को जब नाले से निकाला गया तो उसके गले पर निशान थे और उसके हाथ पर पर भी बांधे जाने के निशान थे. परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस को भी दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रही है. पुलिस के अनुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात साबित हुई है कि बच्ची के साथ आरोपी ने पहले बलात्कार किया और बाद में उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. दोपहर बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बच्ची के परिजनों का दुख बांटा. अंतिम संस्कार में कानून मंत्री पी.सी.शर्मा ने भी पहुंचकर बच्ची को कांधा दिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें