शनिवार, 8 जून 2019

अब डाक्टरों को बताना होगा कितने मरीज देखे

राज्य सरकार द्वारा शासकीय अस्पतालों का समय बदलने के बाद जब इस तरह की शिकायतें सामने आई कि डाक्टर नये समय पर अस्पतालों में नहीं मिलते हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि डाक्टरों को घर जाने से पहले यह बताना होगा कि आज उन्होंने कितने मरीज देखे. 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने शासकीय अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह 9 से 4 बजे तक का तय किया है. इसके बाद लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि मरीजों को अस्तपालों में डाक्टर नहीं मिल रहे हैं.इस मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ अस्तपालों की जांच भी कराई गई और नहीं मिलने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई कर नोटिस दिए गए. शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई थी. इसके बाद आज स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि डाक्टरों की दो बार हाजिरी लगेगी और शाम को घर जाते वक्त उन्हें यह बताना होगा कि आज किनने मरीज डनहोंने देखे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें