शनिवार, 8 जून 2019

गर्मी के चलते निजी स्कूलों की छुट्टी आगे बढ़ी

 तेज गर्मी रही तो आगे भी बढ़ा सकत हैं छुट्टी

राजधानी में तेज गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों में छुट्टी को आगे बढ़ा दिया है. जो निजी स्कूल 13 जून को खुलने वाले थे, वे स्कूल अब 17 जून को खुलेंगे. स्कूल संचालकों का कहना है कि राजधानी में अगर गर्मी का असर ऐसा ही बना रहा तो छुट्टी और भी आगे बढ़ाई जा सकती है.
राजधानी के निजी स्कूलों के संचालकों ने बैठक कर यह तय किया कि राजधानी में लगातार गर्मी के तीखे होते तेवरों को देखते हुए छुट्टी को आगे बढ़ाया जाए. बीते एक पखवाड़े से राजधानी में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है. तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. नौतपे से ही राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहा है. शुक्रवार को राजधानी में सबसे ज्यादा तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.स्कूल संचालकों का कहना है कि अगर गर्मी के तेवर ऐसे ही रहे तो स्कूलों की छुट्टी 24 जून तक की जा सकती है.
सरकारी स्कूलों में बढ़ सकती है छुट्टी
निजी स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों में भी छुट्टी बढ़ सकती है. इसके लिए अधिकारियों की बैठकों का दौर शुरु हो गया है. माना जा रहा है कि शासकीय स्कूलों में भी अवकाश 24 जून तक किया जा सकता है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें