प्रदेश में जिला सरकार व्यवस्था फिर होगी लागू
मध्यप्रदेश में फिर से जिला सरकार व्यवस्था लागू होगी. साथ ही इंस्टाग्राम पर भी शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों के इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जाएंगे.
जनसंपर्क आयुक्त पी.नरहरि ने विभाग की वीडियो कांफें्रस के दौरान यह जानाकरी दी. उन्होंने बताया कि शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में जिला सरकार व्यवस्था पुन: लागू होगी. समस्त जिलों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब जनसंपर्क विभाग द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जाएगा. शीघ्र ही संचालनालय से सभी जिलों के इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जाएंगे.
नरहरि ने विगत लोकसभा निर्वाचन-2019 में विभाग को सौंपे गये दायित्वों को भलीभांति पूर्ण करने पर समस्त जनसंपर्क अधिकारियों को बधाई दी. साथ ही यह अपेक्षा भी की कि आगे भी इसी प्रकार कार्य किए जाएंगे. नरहरि ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने संभाग व जिलों में शासन की नीतियों, योजनाओं के क्रियांवयन, खुशियों की दास्तान, सफलता की कहानियां, मंत्रियों, प्रभारी मंत्रियों के भ्रमण से सम्बन्धित समाचार नियमित रूप से जारी किये जायें. उन्होंने कहा कि इनकी प्रतिमाह समीक्षा होगी.
उन्होंने कहा कि रबी उपार्जन, खरीफ उपार्जन और शासन द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए किसानों की विभिन्न समस्याओं का स्थानीय प्रशासन द्वारा किस प्रकार समाधान किया गया, इनसे संबंधित समाचार भी स्थानीय मीडिया में प्रसारित किए जाएं. आने वाले समय में वर्षा ऋतु के दौरान किसानों और कृषि से संबंधित समाचारों का अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए. जिला अधिकारी संभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें. उनके सतत संपर्क में रहें. साथ ही स्थानीय पत्रकारों के साथ भी समन्वय स्थापित कर कार्य करें. संभाग और जिलों में समय-समय पर प्रेसटूर्स आयोजित किए जाएं.
वीडियो कांफ्रेंस में गत दिनों विभाग द्वारा सोशल मीडिया की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बताया गया कि निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से सम्बन्धित समाचार और स्वीप गतिविधियों के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार में प्रदेश के सभी जिलों में अच्छा कार्य हुआ है. आचार संहिता के समाप्त होने के बाद शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के अकाउंट्स के माध्यम से पुन: प्रारंभ कर दिया जाए. फेसबुक और ट्विटर के द्वारा लाईव प्रसारण का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए. स्थानीय नागरिकों, प्रतिष्ठित कलाकारों और संभाग और जिलों में शासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाए. किसानों के समय-समय पर इंटरव्यू भी लाइव प्रसारित किए जाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें