आईजी भोपाल ने कहा जघन्य अपराध होते दिखे तो मार दें गोलीमध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने राजधानी भोपाल में बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले में कहा कि बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले को चौराहे पर टांग कर उसके हाथ-पैर काटकर उनके मोहेल्ले में ही फांसी पर लटका देना चाहिए.
महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी आज बुधवार को राजधानी कमलानगर स्थित मांडवा बस्ती गई थी, जहां वे बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या करने के मामले में बच्ची के परिजनों से मिली. इस दौरान बच्ची की मां ने मंत्री के गले लगकर रोते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग भी की. बाद में ंमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए मांग की कि बलात्कार के आरोपी को तो चौराहे पर लटकाकर उसके हाथ-पैर काट देना चाहिए फिर उसके मोहेल्ले में ही उसे फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की सजा होने पर ही लोगों में भय होगा. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को गंभीरता से काम करना चाहिए.
बाद में उन्होंने कमलानगर क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया. यहां पर उन्होंने अव्यवस्थाएं पाए जाने पर सुपरवायजर को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने बच्चों के खाने और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई. साथ ही अधिकारियों से कहा कि बच्चों के खाने की मात्रा को बढ़ाया जाए.
जघन्य अपराध होते दिखे तो मार दो गोली
भोपाल रेंज के आईजी योगेश देशमुख ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोपों के बाद अधिकारियों पर नाराजगी जताई. उन्होंने भोपाल आईजी पद का कार्यभार संभालने के बाद सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि बच्चियों और महिलाओं से जुड़े अपराधों में भोपाल पुलिस कम संवेदनशील नजर आती है. उन्होंने स्वीकार किया कि पीड़ित परिजनों के प्रति कुछ पुलिसकर्मियों का व्यवहार भी ठीक नहीं था. उन्होंने कहा कि बच्चियों से जुड़े इस तरह के अपराध यूं तो छिपाकर ही होते हैं, यदि ऐसा हमारे किसी स्टाफ की नजर में आ गया तो आरोपी पर गोली भी चलेगी. उन्होंने कहा कि भोपाल में अगर किसी को यह लगता है कि वह गैंगवार कर लेगा तो इसे हम सहन नहीं करेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें