मंगलवार, 4 जून 2019

ताई को राज्यपाल बनाए जाने की अफवाह

 भाजपा नेताओं ने शुरु कर दिया बधाई देना

लोकसभा की अध्यक्ष रही सुमित्रा महाजन ताई को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अफवाह के चलते भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना भी शुरु कर दिया. पूर्व सांसद, भाजपा प्रवक्ता और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने ताई को बधाई भी दे डाली.
सुमित्रा महाजन को इंदौर से चाहकर भी टिकट नहीं मिला, इसे लेकर वे पहले से ही दुखी थी, अब भाजपा  नेताओं ने उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर बधाई देना शुरु कर दिया है. महाजन को राज्यपाल बनाए  जाने को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं निकले हैं और न ही भाजपा की ओर से इस तरह के आदेश की पुष्टि ही की गई है. मगर भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की राज्यपाल बनाए जाने को लेकर बधाई देने का सिलसिला तेज है. उज्जैन के सांसद चिंतामणि मालवीय ने अपने फेसबुक पर बधाई देते हुए लिखा कि महाराष्ट्र की राज्यपाल बनाए जाने पर ताई को बधाई. इसी तरह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने लिखा है कि  ताई को महाराष्ट्र की राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं. वहीं भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा भी बधाई देने में पीछे नहीं रही है. उन्होंने भी ताई को राज्यपाल बनाए जाने की बधाई दे दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें