आचार संहिता से पहले अंतिम कैबिनेट बैठक में लिए कई फैसलेभोपाल। राज्य सरकार ने उज्जैन में उन्हेल, बालाघाट में लामटा, रायसेन में बम्होरी और सुल्तानगंज और मंदसौर में कयामपुर नई तहसील गठित करने के फैसले पर मोहर लगा दी है। इसके अलावा 95 सीएम राइज स्कूल के संचालन को लेकर भी पारित हुआ। भोपाल के ग्लोबल स्किल्स पार्क के समान ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में ग्लोबल स्किल्स पार्क स्थापित होंगे। कैबिनेट ने पीएम मित्र योजना अंतर्गत प्रदेश में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए विशेष प्रयोजन वाहन गठन संबंधी ज्वाइन्ट वेंचर एग्रीमेंट, मेमोरेंडम और आर्टीकल्स ऑफ एसोसिएशन प्रारूप का अनुमोदन कर दिया गया।
ये फैसले बुधवार की देर रात को आचार संहिता लगने के पहले शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए। बैठक में 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।
आठ ग्राम पंचायतें, नगर परिषद और ब्यौहारी बनेगी नगर पालिका
बैठक में मंदसौर जिले की ग्राम पंचायत नाहरगढ, बोलिया एवं गांधीसागर, सीधी जिले की ग्राम पंचायत सेमरिया, शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत अवन्तिपुर बड़ोदिया एवं गुलाना, सतना जिले की ग्राम सिंहपुर, हरदा जिले की ग्राम पंचायत रहटगांव, को नगर परिषद के रूप में गठन एवं शहडोल जिले की नगर परिषद ब्यौहारी को नगर पालिका परिषद में उन्नयन किये जाने तथा राज्यपाल को प्रेषित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
नौ बोर्ड गठन को दी मंजूरी
बैठक में मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश स्वर्णकला कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड, जय मीनेश कल्याण बोर्ड, मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें