भोपाल। प्रदेश में चुनाव के पहले सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। दो नए जिलों पांढुर्णा और मैहर में जिला पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि दस अन्य अधिकारियों के तबादले कर नए स्थानों पर पदस्थापना की गई है।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए नए जिलों पांढुर्णा और मैहर के जिला पुलिस अधीक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। राजेश कुमार त्रिपाठी के पांढुर्णा और सुधीर कुमार अग्रवाल को मैहर जिले का पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। राज्य ष्शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आरके हिंगणकर को पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर नियुक्त किया गया है। इसी तरह कुमार सौरभ को अप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना, सुनील कुमार जैन को पुलिस महानिरीक्षक सागर जैन सागर, सविता सुहाने को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जैन शहडोल, मनोज कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त पु
लिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय नगरीय पुलिस जिला इंदौर, सत्येंद्र कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, वीरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक खंडवा, संतोष कोरी को सेनानी 35वीं वाहिनी, विनोद कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक आगर मालवा, रामशरण प्रजापति सेनानी 24 वीं वाहनी जावरा को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस जिला भोपाल पदस्थ किया गया है। राजेश कुमार त्रिपाठी जोनल पुलिस अधीक्षक विशेश ष्शाखा सागर को पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा और सुधीर अग्रवाल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस को मैहर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें