राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना इलाके में ईंट से हमला कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशे की हालत में मामूली विवाद पर महिला के सर पर ईंट मार दी थी, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई. सुबह जब आरोपी ने देखा तो महिला मर चुकी थी.
मूलत: नेपाल की रहने वाली ज्योति साहू साईं बाबा नगर में रहती है. वहीं साथ में पदम सिंह नाम का युवक भी रहता है. दोनों नेपाल से भोपाल काम करने के लिये आये थे. कल सोमवार शाम को दोनो ने शराब पी रखी थी. इसी बीच ज्योति साहू और पदम सिंह में विवाद हो गया. विवाद के चलते पदम ने ज्योति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. नशे की हालत में पदम सिंह को नशे की हालत में कुछ समझ नही आया. आज मंगलवार सुबह जब पदम सिंह ने ज्योति को देखा तो वह मर चुकी थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिये हमीदिया अस्पताल भेजा है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें