बुधवार, 25 जुलाई 2018

मंत्रालय में काम-काज रहा ठप




लिपिकों की हड़ताल के समर्थन में आज मंत्रालय के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. इसके चलते मंत्रालय में काम-काज ठप रहा.
अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से लिपिकों की हड़ताल शुरु हो गई. हड़ताल को तृतीय वर्ग कर्मचारियों के अलावा मंत्रालयीयन कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया है. आज मंत्रालय के कर्मचारी लिपिकों के साथ हड़ताल पर रहे, जिसके चलते कामकाज पर सीधा असर पड़ा. मंत्रालयीन सेवा के उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड -2, तकनीकी कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण मंत्रालय में आज कामकाज ठप रहा. हड़ताल के कारण आज मंत्रालय में कई कक्षों के ताले तक नहीं खुल सके. न कोई अफसरों की सुनने वाला रहा और न ही फोन अटेंड करने वाला. कुछ अधिकारियों के स्टाफ में संविदा और आउट सोर्स कर्मचारी जरूर पहुंच लेकिन कामकाज नहीं हुआ. मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव कार्यालय तक में सन्नाटा पसरा रहा. 
मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि  मुख्यमंत्री की घोषणा और बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है. विभिन्न तरीके से इस ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, अब हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें