मंगलवार, 24 जुलाई 2018

जूनियर डाक्टरों ने दिए सामूहिक इस्तीफे

हड़ताल पर चल रहे जूनियर डाक्टरों ने सरकार द्वारा एस्मा लगाने के विरोध में आज सामूहिक इस्तीफे दे दिए. प्रदेशभर में इस तरह के इस्तीफे दिए गए हैं. जूनियर डाक्टर ने आज डीन से मुलाकात की, लेकिन जूडा की मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया. इसके बाद जूनियर डाक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया.
अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरु करने वाले जूनियर डाक्टरों ने आज सरकार के कड़े रुख को देखते हुए आज मंगलवार को जूनियर डाक्टर एसोसिएशन की बैठक हुई,जिसमें हड़ताल जारी रखने का फैसला हुआ. इसके बाद प्रदेश के पांचों मेडिकल कालेजों के जूनियर डाक्टर ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. जूडा ने सुबह डीन से मुलाकात करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई. जब सर्वमान्य हल नहीं निकला तो प्रदेशभर के जूनियर डाक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. हड़ताल और इस्तीफा देने से स्वास्थ व्यवस्था बिगड़ेगी. राजधानी के हमीदिया व सुल्तानिया अस्पताल के पैरामेडिकल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से दोनों ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई हैं. मरीज परेशान हो रहे हैं. आपरेशन टाल दिए गए हैं. इससे दोनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज और जांच की व्यवस्था बिगड़ गई हैं. अस्पताल में भर्ती मरीज को उपचार नहीं मिल पा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें