शिवराज ने अपनी ब्राडिंग पर खर्च किए 300करोड़मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अगर शिक्षक चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनें, तो वे हर दिन 10 लोगों को जाकर शिवराजसिंह चौहान की सच्चाई को बताएं. उनके कारनामों को और शिक्षकों के साथ हुए विश्वासघात को बताएं.
कमलनाथ ने यह बात आज राजधानी में शिक्षक कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन में कही. उन्होंने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के पैसे का जमकर दुरुपयोग किया है. हर महीने 30 में से 25 दिन शिवराज ने स्वयं के प्रचार में 300 करोड़ रुपए खर्च किए. अगर इस राशि का उपयोग अतिथि शिक्षकों को वेतन देने में होता तो उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत होती है. आज अतिथि शिक्षकों को प्रदेश में मात्र ढ़ाई से तीन हजार रुपए वेतन मिल रहा है जो दुखद है. कमलनाथ ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि अगर उनकी सरकार प्रदेश में बनती है तो शिक्षकों के अच्छे दिन आएंगे, उनकी सभी मांगे पूरी होंगी.
कार्यक्रम में कमलनाथ ने ग्लोबल समिट को लेकर कहा कि शिवराज ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए और 30 हजार करोड़ के निवेश की बात कही, लेकिन आज तक प्रदेश में धेले भर का निवेश बाहर से नहीं आया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें