राजधानी के निकट कोलार डैम ेंजन्मदिन मनाने गए 6 लड़कों की डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर शवों को बाहर निकाला. लड़कों की कार डैम के नजदीक एक नाले में जा गिरी थी.
पुलिस के अनुसार राजधानी के 6 लड़के जन्मदिन मनाने कोलार डेम पहुंचे थे. ये सभी कार में सवार होकर आकाश का जन्मदिन मनाने के लिए कोलार डैम पहुंचे थे. बताते हैं कि उनकी कार कोलार डेम के टर्न पर करीब 40 से 50 फीट नीचे नाले में गिर गई थी. हादसे में कार में सवार सभी 6 लड़कोें की मौत हो गई. मृतकों के नाम आकाश पिता संतोष कुमार गुप्ता, आनंद नगर भोपाल, पंकज पिता छगनलाल साहू ट्रांसपोर्ट नगर भोपाल, रंजीत पिता स्वर्गीय अशोक साहू, भोपाल, अभिजीत पिता राधेश्याम राठौर निवासी भोपाल और रजनीश पटेल निवासी रीवा हैं. इसके अलावा गौरव साहू रायसेन का रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार घटना बीती रात की है. सभी शव पानी में फूल गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने देखा और बिलकिसगंज पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर शवों को बाहर निकाला. सूचना के बाद पुलिस क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला तो उसमें छह युवकों की लाश निकली. सभी युवकों की मौत पानी में डूबने से हुई थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें