राजधानी के महाराणा प्रताप नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती की इज्जत लूटने का मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत महाराणा प्रताप नगर थाने में दर्ज कराई है.
महाराणा प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर इजराइल नामक युवक के खिलाफ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इजराइल, युवती का परिचित है, दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. इजराइल ने युवती का आश्वासन दिया था कि वह उससे शादी करेगा. शादी का झांसा देकर इजराइल ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था. जब युवती ने इजराइल से शादी करने की बात कही, तो वह साफ मुकर गया. जब युवती ने इजराइल पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया. इसके बाद युवती ने आरोपी इजराइल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी इजराइल की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
इलाज के दौरान युवक की मौत
राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस पुलिस के अनुसार अर्जुन नगर निवासी विजय वर्मन पिता बुद्धसेन ने बीते शनिवार को अपने घर में ऐसिड पी लिया था. ऐसिड पीने के बाद विजय की हालत काफी गंभीर हो गई थी. परिजनों ने विजय को इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि विजय के ऐसिड पीकर खुदकुशी करने के कारण फिलहाल अज्ञात हैं. इस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें