प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक भोपाल के शाहजहांनी पार्क में महाआंदोलन चलाए हुए है. पहले दिन उन्होंने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया वही आज दूसरे दिन मुंडन करवाकर अपना विरोध दर्ज करवाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मुंडन में पुरुषों के साथ साथ महिला अतिथि शिक्षक भी शामिल थीं. मुंडन कराने वालों में रतलाम की संगीता पाटीदार, ग्वालियर की नीतू सिंह राजावत, इंद्रकुमार मिश्रा और अन्य शामिल थे. नियमितिकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया.
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से शासकीय स्कूलों में कम वेतन पर सेवा दे रहे है. बावजूद आज तक नियमित नहीं किया गया. कई बार मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया परंतु अभी तक उस पर अमल नहीं हुआ. हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से कहा था कि अतिथियों के लिए उचित कदम उठाए. पूर्व शिक्षा मंत्री जैन ने भी कई बार आश्वासन दिया.वही पिछले साल सरकार ने वादा किया था अतिथि शिक्षकों की नियमितिकरण के मामले के निपटारे के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो 3 माह में फैसला करेगी. लेकिन ये कमेटी एक साल बाद भी नहीं बनी है. हर बार मांगों को नजरअंदाज करने पर आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमारी एक ही मांग है कि हमें नियमित किया जाए. नहीं तो महाआंदोलन उग्र रूप धारण करेगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी.अब यदि सरकार ने अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया, तो प्रदेश का संपूर्ण अतिथि शिक्षक अनिश्चित कालीन आन्दोलन करेगा.इसके बाद भी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो अब हम उन्हें वोट नहीं देंगे. हम वोट उसी को देंगे, जो हमारी मांगों को पूरा करेगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें