सोमवार, 30 जुलाई 2018

बावरिया के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की झूमाझटकी


प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया के साथ सतना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झूमा-झटकी कर दी गई. इस मामले को लेकर गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बावरिया को पत्र लिखकर कहा कि क्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्हें सुरक्षा चाहिए?
आगामी चुनाव प्रचार के चलते दो दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और महासचिव दीपक बाबरिया को कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल पत्रकार वार्ता  के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की घोषणा कर दी,  जिसके चलते अजय सिंह के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पहले तो राजनिवास के बाहर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के विरोध में नारेबाजी की उसके बाद बाबरिया के बाहर आने पर कार्यकर्तओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. जिसके बाद बाबरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को बाहर करने का आदेश दे दिया. वहीं कहा जा रहा है कि इस दौरान किसी ने बाबरिया को थप्पड़ भी जड़ दिया था, लेकिन कांग्रेस प्रभारी ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है. 
गृह मंत्री ने लिखा बावरिया को पत्र
 इस मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने चिंता जताई है. उन्होंने दीपक बावरिया को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने   लिखा है कि अक्सर आपके साथ मध्यप्रदेश में कई जगहों अभद्रता होती आई है. रीवा में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। इसको लेकर हमें आपकी सुरक्षा की चिंता है. हम आपकी सुरक्षा को खतरा देखते हुए  सुरक्षा मुहैया कराना चाहते हैं. हालांकि इस पत्र को लेकर अभी तक कांग्रेस या खुद बावरिया के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही दी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें