मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए नेपाल के नवराज जोशी की बुधवार रात समय पर इलाज न मिल पाने के चलते मौत हो गई. दरअसल, नवराज नेपाल से भारत तीर्थ दर्शन के लिए आए थे, बुधवार को अचानक ही वह हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनका दाहिना हाथ ट्रेन के नीचे आने से कट गया. हाथ कट जाने से नवराज के हाथ से खून बहने लगा जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने 108 पर काल किया. जिसके बाद नवराज को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते नवराज को अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा था. जिसके बाद हमीदिया के स्टाफ ने नवराज को पालीवाल हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया. मगर उन्हें यहां इलाज नहीं मिल पाया.
वहीं पालीवाल अस्पताल पहुंचे नवराज का खून ज्यादा बह जाने से पालीवाल अस्पताल ने उन्हें फिर से हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. नवराज की हालत देख हमीदिया के डॉक्टर्स ने एमएलसी बनाने के बाद नवराज को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड भेज दिया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने हड़ताल की बात कहते हुए इलाज करने से मना कर दिया, जिसके बाद फिर से नवराज को पॉलीवाल अस्पताल के लिए रेफर किया गया. वहीं पालीवाल अस्पताल पहुंचे नवराज का 4:45 इलाज शुरू भी किया गया, लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण नवराज की मौत हो गई.
3 लीटर से अधिक खून बह गया
जानकारी के मुताबिक जब नवराज का इलाज शुरू किया गया तब तक उनका 3 लीटर से अधिक खून बह चुका था. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. बता दें नवराज को घटना के साढ़े तीन घंटे बाद इलाज नसीब हुआ, जिसके चलते उनका खून काफी बह गया और उनकी मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हड़ताल के चलते डाक्टर्स की काफी कमी है, जिसके चलते विदिशा से डाक्टर्स को बुलाया गया है, लेकिन मरीज की गंभीर हालत देखने के बाद भी मरीज का इलाज नहीं किया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें