मंगलवार, 31 जुलाई 2018

औंकारेश्वर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी


मध्यप्रदेश के औकारेंश्वर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. अभियान की शुरुआत सितंबर माह में की जाएगी.
राहुल गांधी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजयसिंंह,  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उपस्थित थे. बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के समर्थकों के बीच चल रही गुटबाजी पर भी चर्चा की गई और नेताओं को हिदायत दी कि समर्थकों को चुनाव के कार्य में लगाएं. 
उल्लेखनीय है कि बावरिया के साथ रविवार को रीवा में जो घटना घटी उसे राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया और सभी नेताओं को दिल्ली तलब किया था. हालांकि नेताओं का कहना है कि आज की बैठक में चुनाव अभियान और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है. इस घटना पर कोई चर्चा नहीं हुई. वहीं सूत्रों की माने तो  राहुल गांधी ने सभी नेताओं को अपने समर्थकों को एकजुट होकर वरिष्ठों का सम्मान करने और कांग्रेस के पक्ष में काम करने को कहा है. सूत्रों की माने तो बावरिया के साथ घटी घटना में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नाम आया है. बताया जा रहा है कि इन पर यूथ कांग्रेस जल्द ही कार्रवाई करने वाला है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें