मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मां ने अपनी बेटी से बलात्कार करने वाले युवक को प्लान बनाकर दबोच लिया. नाबालिग लड़की का बलात्कार करने वाले युवक को पीड़िता की मां ने पुलिस के हवाले कर दिया. कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली 14 साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक 22 साल के युवक ने बलात्कार किया.
आरोपी युवक का नाम समीर खान है, जो टेलर का काम करता है. जैसे ही आरोपी टेलर महिला के बनाए जाल में फंसा, पीड़िता की मां ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया. श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले एक महीने से पीड़िता का पीछा कर रहा था. इसी बीच एक दिन आरोपी ने बच्चों को स्कूल तक छोड़ने के लिए लिफ्ट आॅफर की. शुरूआत में तो लड़की ने लिफ्ट लेने से इंकार कर दिया, लेकिन आरोपी के बार-बार कहने पर लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई. जिसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक ये सिलसिला जारी रखा. पुलिस अधिकारी ने बताय कि 22 जुलाई को आरोपी लड़की को लेकर एक सुनसान जगह पर गया और उसके साथ रेप किया. आरोपी ने पीड़िता को किसी से कुछ भी नहीं कहने की धमकी दी और कहा कि उसने किसी को कुछ भी बताया तो इसका अंजाम बुरा होगा.
पीड़िता ने शुरूआत में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने अपनी मां को सारी आपबीती सुना दी. जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया. अगले दिन आरोपी फिर नाबालिग को लेकर उसी जगह पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की. जिसके बाद पीड़िता की मां और बड़ी बहन, जो आरोपी का पीछा कर रही थी, वहां पहुंच गए. उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें