राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से विवाहिता को दहेज कम मिलने पर पति मारपीट कर घर से बाहर निकालने की धमकी देता रहता था, जिससे परेशान विवाहित ने पुलिस को शिकायत की.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कजलीखेड़ा कालापानी कोलार निवासी मेनीबाई राठौर की शादी मुकेश उर्फ पप्पू राठौर से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद मुकेश विवाहिता से दहेज कम मिलने की बात को लेकर लड़ाई झगड़े करने लग गया था. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
नाबालिग लापता
राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 252 नई बस्ती बागमुगलिया निवासी इंद्रा कोलजी की 16 वर्षिय बेटी राधिका 27जूलाई को घर के पास से लापता हो गई थी, जिसे परिवार वालों ने आस पास तलाश किया तो पता चला की संजू वारी नाम का युवक उसको अपने साथ ले गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें