कांग्रेस अखबार नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित सर्वे में किया खुलासा
मध्यप्रदेश में शिवराज के नेतृत्व में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का असर तो भाजपा पर दिखाई देगा, मगर उसे सरकार बनाने से रोक नहीं पाएगा.
यह खुलासा कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित एक सर्वे में हुआ है. यह सर्वे आईटेक ग्रुप तमिलनाडु स्थित स्पीक मीडिया द्वारा कराया गया. सर्वे राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर कराया गया है. एक विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार मतदाताओं से पूछताछ कर सर्वे किया गया है. सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपा चौथी बार सरकार बनाने जा रही है. सर्वे में यह बात सामने आई है कि अगर राज्य में सभी दल बिना गठबंधन किए अपने बूते पर चुनाव मैदान में उतरते हैं तो कांग्रेस सिर्फ 73 सीटों पर सिमट जाएगी, जबकि भाजपा को 147 सीटें मिलने की बात कही गई है. वहीं बसपा को 9 और अन्य के खाते में 1 सीट जाने की बात सर्वे में कही गई है. इसी तरह अगर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होता है तो भाजपा के लिए संकट जरुर पैदा होगा, मगर उसे सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा. सर्वे के अनुसार कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस, बसपा गठबंधन को राज्य में 103 सीटें मिलने की उम्मीद है. जबकि भाजपा का ग्राफ यहां पर गिर जाएगा और उसके खाते में 126 सीटें आएंगी, मगर सरकार वही बनाएगी. इस स्थिति में भी अन्य के खाते के केवल एक सीट जाना ही सर्वे में सामने आया है. हालांकि स्पीक मीडिया द्वारा कराए गए सर्वे में केवल बसपा और कांग्रेस के गठबंधन की ही बात कही गई है. कांग्रेस का किसी अन्य दल याने सपा के साथ गठबंधन को शामिल नहीं किया गया है.
उल्लेखनीय है कि स्पीक मैके द्वारा कराए गए सर्वे 16 जून से 20 जुलाई के बीच कराया जाना बताया गया है. यह सर्वे टीम में 239 प्रशिक्षित जांचकर्ता और 270 अनुवादकों की टीम शामिल थी. इसके अलावा राजनीतिक विश्लेषकों को भी टीम में शामिल किया गया था.
मोदी, शिवराज की लोकप्रियता बरकरार
नेशलन हेराल्ड समाचार पत्र में प्रकाशित किए गए इस सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लोकप्रियता बरकरार है. सर्वे में यह बताया गया कि जिन लोगों से सर्वे के दौरान चर्चा हुई उन्होंने राज्य में बेरोजगारी को लेकर सरकारों के प्रति नाराजगी जताई, मगर वे मोदी, शिवराज को लोकप्रिय बताते हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में लोकप्रियता के हिसाब से तीसरे, मायावती चौथे और अमित शाह पांचवें स्थान पर हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें