राजधानी के छोला मंदिर इलाके में दहेज मांग को लेकर पति ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया. रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने महिला थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
महिला थाना पुलिस के अनुसार प्रीति पटेल पति मुकेश पटेल वर्ष निवासी मकान नंबर 112 शिवनगर छोला, की शिकायत पर पति मुकेश पटेल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है. प्रीति पटेल का आरोप है कि शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी उसका पति 10 लाख रुपए दहेज के रूप में मांग रहा है. जब प्रीती, पति की इस मांग को पूरा न कर पाई, तो आरोपी ने उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर प्रीती ने थाने पहुंचकर मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है. विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
किशोरी से छेड़छाड़
टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार पंचशील नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर काम से निकली थी. इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाल अमन मेडी ने उस पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया. जब किशोरी ने अश्लील फब्तियों का विरोध चिल्लाकर किया, तो अमन ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. इस बात की जानकारी किसी अन्य को देने पर अमन द्वारा किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना के बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई.
अपहरण का मामला दर्ज
शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि फ्लैट नंबर 301 कन्हैया अपार्टमेंट निवासी जगदीश सिंह की 16 वर्षीय पुत्री खुशी सिंह, बीते शनिवार सुबह से लापता है. खुशी के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने में उपस्थित होकर खुशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें