सोमवार, 23 जुलाई 2018

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश


मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 1 जून से 23 जुलाई तक 17 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है. कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 4 है. सर्वाधिक वर्षा 587.6 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 185.7 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है. 
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, मंडला, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रायसेन और दमोह हैं.  सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, सीधी, शहडोल, धार, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, सागर, अनूपपुर, खरगोन, हरदा, सिंगरौली, टीकमगढ़, बड़वानी, देवास ग्वालियर, सतना, पन्ना, छतरपुर, भिण्ड, दतिया, भोपाल, शिवपुरी और बैतूल हैं.  कम वर्षा वाले जिले कटनी, डिण्डोरी, रीवा और अलीराजपुर हैं..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें