मंगलवार, 24 जुलाई 2018

50 और 500 के नकली नोट बनाने वाले गिरफ्तार


राजधानी भोपाल की पुलिस ने 50 और 500 रुपए की नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है.  पकड़ाए गए आरोपी फोटोकापी मशीन और कलर प्रिंटर का उपयोग कर इस गोरखधंधे का अंजाम दे रहे थे.  
ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अंकित अहिरवार पिता रमेश अहिरवार निवासी जहांगीराबाद और दीपक अहिरवार पिता राजेश कुमार  निवासी जहांगीराबाद के रूप में हुई है. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पुल बोगदा स्थित वाइन शॉप के पास से हिरासत में लिया गया.  आरोपियों के कब्जे से 50 रुपए और 5 सौ रुपए के 250 नकली नोट के अलावा इन नोटों को तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण कलर फोटोकापी मशीन, नोटों को बनाने में उपयोग में लायी जाने वाले विभिन्न रंगों की स्याही, कागज, कटर मशीन आदि भी जब्त किए गए हैं.आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
अवैध शराब के साथ पकड़ाया युवक
छोला मंदिर थाना पुलिस ने  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नरेश साहू नामक युवक को हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि नरेश साहू अपने घर से अवैध तरीके से देशी शराब की तस्करी कर रहा था. युवक  के कब्जे से 350 देशी शराब के क्वाटर बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है.  पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें