राजधानी के खजूरी क्षेत्र में सौतले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दो माह तक दुष्कर्म किया. पुलिस ने बालिका की शिकातय पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार बलवीर ठाकुर, नाबालिग का सौतेला पिता है. नाबालिग के पिता का निधन हो जाने के बाद मां ने बलवीर ठाकुर से दूसरी शादी की थी. शादी के बाद बलवीर ठाकुर अपनी दो सौतली बेटियों के साथ खजूरी क्षेत्र में रहने लगा. नाबालिग का आरोप है कि बीती माह उसका पिता बलवीर ठाकुर, नशे में धुत होकर घर आया. घर पर नाबालिग को अकेला पाकर उसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. दुष्कर्म की जानकारी किसी अन्य को देने पर आरोपी द्वारा नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. इसके बाद आरोपी ने कई बार अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया. जब पिता लगातार ज्यादति करने लगा तो नाबालिग ने हिम्मत दिखाते हुए दुष्कर्म की जानकारी अपनी मां को दी, तो मां ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी बलवीर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला फरार
आनंदनगर पुलिस के अनुसार बाल विहार कालोनी निवासी युवती कुछ काम से घर के बाहर जा रही थी. मोहल्ले में रहने वाले मनोज ग्वाला ने युवती को देखकर उस पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया. जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो मनोज ग्वाला ने युवती का हाथ बुरी नियत से पकड़ लिया. जब युवती ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध चिल्लाकर किया तो मनोज भाग गया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से मनोज ग्वाला की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
जुआरी गिरफ्तार
राजधानी के निशातपुरा थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा है. पकड़े गए लोगों की पहचान इम्तियाज, अनवर, शमीम, फैजान और कामरान के रूप में हुई है. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को मुरली नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 4 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है. गिरफ्तारी के बाद सभी युवकों को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें