गुरुवार, 26 जुलाई 2018

स्थानीय स्तर पर रणनीति और कार्ययोजना बनायें


प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यहां प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में कांगे्रस के जिला चुनाव प्रभारियों और संभागीय पर्यवेक्षकों की बैठक में कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन तक आपकी जिम्मेदारी केवल कांगे्रस को जिताने के लिए काम करने की है. बगैर निर्देश के कांगे्रस के हित में जो भी रणनीति और कार्ययोजना जरूरी है, वे आप अपने प्रभार के जिले में करें. कांगे्रस के प्रति आपकी निष्ठा का सम्मान करते हुए आपको यह जिम्मेदारी दी गई है. 
कमलनाथ ने कहा कि जिले में वे जिला पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी, मण्डलम और सेक्टर के प्रभारियों के बीच में समन्वय बनाकर वह काम करें जो क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कांगे्र्रस के पक्ष में जरूरी है. चुनाव जीतने की असली इकाई ब्लाक है. 
अभा कांगे्रस के महासचिव मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि हर बूथ में कार्यकर्ताओं का मोविलाईजेशन हो, यह आपको व्यक्तिगतरूप से देखना है. इसके लिए छोटे स्थानों और गांवों के अधिक से अधिक दौरे करें. दौरे के दौरान जमीनी परिस्थितियों का पता लगाकर राजनैतिक प्रबंधन करना आपका काम है. मंडलम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करें. महिलाओं के सम्मेलन के आयोजन को प्राथमिकता दें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें