मंगलवार, 24 जुलाई 2018

लिपिकों के समर्थन में तृतीय वर्ग कर्मचारी भी भी जाएंगे हड़ताल पर


मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं विभागीय समिति के अध्यक्षों की आज सतपुड़ा भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन देते हुए संघ ने 27 एवं 28 जुलाई को प्रांत व्यापी हडताल पर जाने का निर्णय लिया. उक्त आशय की जानकारी संघ की लिपिक समिति के प्रांतीय संयोजक विजय रघुवंशी ने दी.
प्रांतीय संयोजक विजय रघुवंशी ने बताया कि संघ ने लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये गठित रमेशचन्द्र शर्मा समिति की 23 अनुसंशाओं को लागू करने के लिये पूर्व में अनेक ज्ञापन दिए और आंदोलन की चेतावनी भी दी थी.  बैठक में फैसला लिया कि सरकार को 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय हडताल पर रहा जाए. इस संबंध में सरकार को हड़ताल  पर जाने का नोटिस सौंपा जाएगा. बैठक में संघ के प्रांत अध्यक्ष ओ.पी. कटियार, अशोक चतुवेर्दी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राजेश तिवारी,एस.एस. रजक, उमाशंकर तिवारी, ताहिर अली, एम.एल. मिश्रा, राकेश खरे आदि उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें