सोमवार, 30 जुलाई 2018

शराब की तस्करी कर रहे युवक को किया गिरफ्तार

अवैध तरीके से शराब बेच रहे एक तस्कर को बागसेवनियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध अंग्रेजी और देशी शराब भी बरामद की है.
बागसेवनियां थाना पुलिस के अनुसार  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को साकेत नगर स्थित अलकापुरी कालोनी के पास से हिरासत में लिया गया. तस्कर की पहचान राज प्रिंस पिता राम बहादुर निवासी अलकापुरी, के रूप में हुई है.  पुलिस का कहना है कि आरोपी राज के कब्जे से 44 अंग्रेजी शराब के क्वाटर, 34 देशी शराब के क्वाटर और 5 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. बरामद किए गए माल की कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है.  पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ  आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 
इलाज के दौरान युवक की मौत
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार  तेजेन्दर सिंह पिता अमरजीत सिंह निवासी ई-4 अरेरा कालोनी, ने बीते शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. परिजनों ने तेजेन्दर सिंह को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज के दौरान तेजेन्दर सिंह की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि तेजेन्दर सिंह के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है.
हथियार लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार
तलैया थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीती रात एक बदमाश को जुमेराती क्षेत्र से पकड़ा है. बदमाश की पहचान बाबर उर्फ शफीक, के रूप में हुई है.  पुलिस का कहना है कि आरोपी बाबर के कब्जे से बिना लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में बदमाश से पूछताछ कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें