राजधानी में एक ससुर ने बहू को अपनी हवस का शिकार बनाया. बाद में बहू को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद बहू ने अपनी बहन के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है.
राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का पुत्र मानसिक रुप से कमजोर है. युवक ने अपने पुत्र की शादी अप्रैल माह में महाराष्ट्र के हुई थी. इसके बाद एक रात को ससुर बहू के कमरे में गया, उस वक्त बहू सो रही थी, उसका पति कमरे में नहीं था. ससुर ने बहू को डरा-धमका कर उसके साथ ज्यादती की. इसके बाद बहू को किसी को न बताने की बात कहकर धमकी दी. इससे बहू डर गई, मगर इसके बाद ससुर लगातार बहू को डरा-धमका कर संबंध बनाता. एक दिन बहू की चचेरी बहन उसके घर उससे मिलने आई, तब उसने बहन को सारी घटना बता दी. इसके बाद बहन ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद चचेरी बहन ने सारी घटना बहू के मायके वालों को बताई. इस बीच बहू के मां-बाप भी आए, मगर उन्हें ससुर ने डरा-धमका कर भगा दिया. बाद में बहू के माता-पिता ने अपनी बेटी को लेकर थाने गए और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद ससुर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार बहू ने शिकायत कर बताया कि आरोपी ससुर शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके साथ संबंध बनाता रहा और उसे डराता रहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे और उसके मायके वालों को मरवा देगा. इससे बहू डरी-सहमी सी रहने लगी थी.
महिला से छेड़खानी
राजधानी के अरेरा कालोनी में एक महिला ने कुछ समय पूर्व अपनी सास को अस्वस्थ होने पर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था. इस दौरान अस्पताल काउंटर पर महिला ने अपना मोबाइल नंबर लिखवाया था. सास के स्वस्थ होने के बाद जब महिला अपने घर लौटी तो कुछ दिन बाद अस्पताल में काम करने वाला हेमंत शर्मा नामक युवक का फोन आया और अश्लील बातें करने लगा. इस पर महिला ने उसे फटकार लगाई. मगर बीती रात महिला बाजार से लौट रही थी, तब हेमंत ने उसे रोका और हाथ पकड़ लिया. महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया. बाद में महिला ने थाने जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें