![]() |
| अजय सिंह |
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर राजनीतिक रूप से असहिष्णु होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे राजनीति में मान्य परंपराओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं और लोकतंत्र तथा चुने हुए जन-प्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गुना में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय संसद सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को न बुलाने और कार्यक्रम में पंहुचे विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार करवाने की कड़ी निंदा की है. सिंह ने कहा कि उन्होंने वहां शांति के साथ ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसजनों से न मिलकर प्रदेश में सद्भाव और समन्वय की राजनीति को आघात पहुंचाया है. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस द्वेषपूर्ण राजनीति के गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें