राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उसका बलात्कार किया है. घटना के बाद महिला ने गांधी नगर थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है.
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार अर्जुन वार्ड निवासी महिला की शिकायत पर अफसर उर्फ गट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि अफसर, महिला का पड़ोसी है. महिला का आरोप है कि बीते शनिवार को जब वह अपने घर पर अकेली थी, तभी शराब के नशे में धुत होकर आरोपी अफसर उसके घर आ गया. घर पर दरवाजा बंद करने के बाद आरोपी अफसर ने महिला के साथ बलात्कार किया. बलात्कार की जानकारी किसी को देने पर आरोपी द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस का कहना है कि हिम्मत जुटाकर जब महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी पति को दी, तो पति ने थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी अफसर उर्फ गट्टू की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
सूने आवास से चोरी
हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि धर्मराज अहिरवार निवासी झुग्गी नंबर 175 मीरा नगर, की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि धर्मराज बीते दिनों अपनी झुग्गी पर ताला लगाकर परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे. बीती रात को जब वह वापस भोपाल लौटे, तो उन्हें अपने घर में हुई चोरी का पता चला. पुलिस का कहना है कि चोरों ने मकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 60 हजार रुपए कीमत का सामान चुराया है. मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें