रविवार, 29 जुलाई 2018

आप की तीसरी सूची जारी होगी आज


मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने वाली है.इसके लिए  अब तक अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है. अब तीसरी सूची जारी करने जा रही है. सोमवार 30 जुलाई को छतरपुर में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करेगी. इससे पहले 26 जून को आप ने पहली सूची जारी की थी. आप ने अपनी सूची में अधिकतर उच्च शिक्षा प्राप्त प्रत्याशियों को जगह दी है.वही ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने दूसरी विधानसभा प्रत्याशीयो की दूसरी सूची जारी की थी, इसमें 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए थे.वही पहली सूची में 20 नाम शामिल किये गए थे.
इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड जोन के प्रभारी अमित भटनागर ने बताया कि उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी स्वच्छ और ईमानदारी राजनीति के लिए युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत समाज के सभी तबकों की राजनीति में भागीदारी की समर्थक है. इसके लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को भी पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है. आम आदमी पार्टी प्रदेश में पूरी मजबूती से प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लूट और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगी. उन्होंने बताया कि पार्टी ने गत 26 जून को भोपाल में 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी. इसके बाद 6 जुलाई को ग्वालियर में दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई. अब पार्टी छतरपुर में 30 जुलाई को दो दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें