मंगलवार, 24 जुलाई 2018

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लगेगी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी


तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दीपक जोशी ने कहा है कि पॉलीटेक्निक कॉलेजों में छात्रों द्वारा बनाये जाने वाले प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई जायेगी. प्रदर्शनी जिला, संभाग और राज्य स्तर पर लगाई जायेगी.  जोशी 'सार्थक तकनीकी शिक्षा एवं मानव संसाधन का उचित नियोजन' विषयक कार्यशाला में बोल रहे थे.
 जोशी ने कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिये स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब परम्परागत हुनर मिलता था, तब बेरोजगारी की समस्या नहीं थी.  जोशी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या मैकाले की देन है.  जोशी ने कहा कि वर्ष 2004 में पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज में भर्ती स्टॉफ के बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में जर्मनी की तरह आठवीं के बाद 2 साल आईटीआई फिर 2 साल पॉलीटेक्निक और अंत में 3 साल की इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को तकनीक से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें