रविवार, 29 जुलाई 2018

सभी त्यौहार भोपाल की गंगा-जमुनी संस्कृति से मनाएं


भोपाल कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोपाल डा. सुदाम खाड़े ने कहा है कि सभी धर्मों के त्यौहार आपसी भाईचारे और भोपाल की गंगा-जमुनी संस्कृति के साथ मिलजुल कर मनायें. 
डॉ. खाड़े जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. 22 अगस्त को ईदुज्जहा से प्रारंभ होकर 24 अक्तूबर महिर्षि वाल्मीकी जयंती  तक विभिन्न धर्मों के तीज त्यौहार मनाए जाएंगे. इन त्यौहारों की व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति के सदस्?यों से विचार विमर्श हेतु बैठक आमंत्रित की गई थी. बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा इन त्योहारो पर विघुत, सड़क निर्माण, घाट निर्माण एवं उनकी साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं धर्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई के संबंध में अपने सुझाव रखे.   कलेक्टर डॉ. खाडे ने कहा कि शांति समिति की बैठक एक समाज को दूसरे समाज से जोडने का मंच है. जहां आपसी विचार-विमर्श से सामाजिक परम्पराओ का निर्वहन होता है. कलेक्टर ने पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण, स्वास्थ, विघुत, आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी त्योहार के पूर्व अपने विभाग से अपेक्षित कार्यो को पूर्ण कर लें ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की समस्या न हो.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें