सोमवार, 23 जुलाई 2018

गम्बूशिया मछली से भगाएं मच्छर

100 रुपए में मिलेगी एक हजार गम्बूशिया मछलियां 
   मध्यप्रदेश के  जिले में वर्षा काल के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य बीमारियों से निपटने के लिए कारगर उपाय किये जा रहे हैं. नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए उचित प्रबंध अपनाएं. अपने आसपास जल-जमाव नहीं होने दें. स्वच्छता का ध्यान रखें. बताया गया है कि मच्छरों के नियंत्रण के लिए गम्बुशिया मछली बेहद कारगर हैं. जहां बड़ी मात्रा में जल-जमाव होता है, वहां पर गम्बुशिया मछली से मच्छरों का नियंत्रण किया जा सकता हैं.
यह जानकारी इंदौर  कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई. बैठक में अपर कलेक्टर  कैलाश वानखेड़े, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नेहा मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में अपर कलेक्टर  वानखेड़े ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान आॅनलाइन सहित समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण के लिए संचालित अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियांवयन की प्रगति की समीक्षा की. उन्होने निर्देश दिए कि उक्त योजनाओं में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाये. अधिकारी स्वयं प्रकरणों का पढ़े और उनका अपने स्तर से निराकरण तत्काल सुनिश्चित करें. उन्होने निर्देश दिए कि संबल योजना के अंतर्गत सभी जोन कार्यालयों में पंजीयन का कार्य जारी रखें. पंजीयत लोगों को योजनाओं का लाभ पात्रता के अनुसार तत्काल दें. योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें. बैठक में बताया गया कि गम्बुशिया मछली इंदौर जिले के मत्स्य कार्यालय में भी उपलब्ध हैं. यह मछली 100 रुपए प्रति हजार की दर से प्राप्त की जा सकती हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें