मध्यप्रदेश सरकार 4 अगस्त को प्रदेशभर में स्वरोजगार मेलों का आयोजन करेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन खुद बुधनी में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 2 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.
यह फैसला आज शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिया गया. फैसले की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता को लेकर बधाई भी दी गई. इसके अलावा 4 अगस्त को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में 2 लाख 80 हजार हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाएगा. डा. मिश्रा ने बताया कि बैठक में लहसुन और प्याज को भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला लिया है. इसके अलावा सरकार प्याज, लहसुन उत्पादक किसानों को 800 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें