गुरुवार, 5 जुलाई 2018

इंटक ने किया बारिश में प्रदर्शन


बीएचईएल भोपाल की हेवी इलेक्ट्रिकल्स मजदूर ट्रेड यूनियन  इंटक द्वारा आज गुरुवार को फाउंड्री गेट पर सत्याग्रह किया गया. सत्याग्रह के जरिए बीएचईएल कर्मचारियों को बेहतर आठवां वेज रिवीजन दिए जाने की मांग इंटक द्वारा की गई. सत्याग्रह में इंटक राष्ट्रीय महासचिव आरडी त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे.
बीएचईएल यूथ इंटक अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि जल्द ही बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट आॅफिस में आयोजित होने वाली वेज रिवीजन बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले आठवे वेज रिवीजन का निर्णय लिया जाएगा. दीपक गुप्ता का कहना है कि हेम्टू इंटक ने प्रबंधन से मांग की है कि इस साल कर्मचारियों को 7वे वेज रिवीजन की अपेक्षा अच्छा वेज रिवीजन दिया जाए.दीपक गुप्ता का कहना है कि वेज रिवीजन एवं कर्मचारियों की अन्य मांगों के संबंध में इंटक द्वारा आज गुरुवार शाम 4 बजे फाउंड्री गेट पर सत्याग्रह किया गया. सत्याग्रह के जरिए लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें