मंगलवार, 7 अगस्त 2018

मदरसों में 15 अगस्त को फहराएं तिरंगा

मध्य प्रदेश के मदरसा बोर्ड अध्यक्ष सैय्यद इमादउद्दीन ने प्रदेश के सभी मदरसों को फरमान सुनाया है. सैय्यद इमादउद्दीन ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी मदरसों में राष्ट्र ध्वज फहराने का आदेश दिया है और कहा है कि इस दिन सभी मदरसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं. इसी के साथ सभी मदरसा संचालक और विद्यार्थी तिरंगा रैली भी आयोजित करें. सभी को आयोजित कार्यक्रमों की तस्वीरें भी मेल करने का आदेश दिया गया है. 
मध्य प्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश में भी 15 अगस्त पर मदरसों में तिरंगा फहराने का आदेश दिया गया. इसके अलावा स्?वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसों में देशभक्ति के गीत भी गाए जाएंगे. हालांकि, पिछले साल भी योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सूबे के सभी मदरसों में तिरंगा फहराने और उसकी वीडियोग्राफी कराने के निर्देश जारी किए थे. इसके बाद 15 अगस्तों पर हुए कार्यक्रमों पर वीडियोग्राफी की गई थी. 
इमादउद्दीन ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों की तस्वीरें कार्यालय मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड की ईमेल  पर भेंजे. इमादउद्दीन ने इस संबंध में हमने सर्कुलर जारी कर दिया है.  सरकार के इस कदम का मुस्लिम संगठनों की तरफ से विरोध भी किया गया था. मुसलिम संगठनों ने कहा था इस आदेश को जारी करने से ऐसा लगता है कि सरकार हम पर शक कर रही है. इसके बाद गुरुवार को योगी सरकार की तरफ से मदरसों पर सख्ती के लिए नया आदेश जारी किया गया है.








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें