आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना
लंबे समय के इंतजार के बाद आज राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय हुआ. राजधानी सहित प्रदेश में बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. मानसून के सक्रिय होने से राज्य के कुछ जिलों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश होने की संभावना है.
मध्यप्रदेश में बारिश न होने से किसान और आम नागरिक परेशान हो रहे थे. ऐसे में मंगलवार की दोपहर बाद से प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों को जमावड़ा लगने लगा. कुछ जिलों में बीती रात को हल्की बारिश भी हुई और कुछ में बारिश का दौर आज सुबह से शुरु हुआ. राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और करीब 11 बजे से बारिश का दौर शुरु हुआ जो दोपहर तक जारी रहा. राजधानी में हुई इस बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, साथ ही लोगों को उमस से भी राहत मिली.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार दोपहर को अबदाब के क्षेत्र में तब्दील होकर उड़ीसा कोस्ट तक पहुंच गया. अगले 48 घंटे में इसका प्रभाव प्रदेश में दिखने लगेगा. इसके असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेज हुई है. इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, बेलगांव से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. साथ ही उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर एक चक्रवात बना हुआ है. इन तीन सिस्टम के कारण प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि जबलपुर, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल संभाग, खंडवा और आसपास अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ गई है. साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों में भी हल्की बौछारें पड़ने का सिलसिला भी शुरू हुआ है.
मौसम विभाग ने सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें