केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राज्य सरकार के रोजगार निर्माण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार देने का मिशन पूरा हो रहा है। युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। आज लाखों युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के भरपूर अवसर मिल रहे हैं।
हेगड़े ने कहा कि केन्द्र सरकार का सपना है कि सभी नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलें। युवाओं को कौशल संबंधी मार्गदर्शन देने और उन्हें कौशल मिशन से जोड़ने के लिये कौशल रथ तैयार किया गया है, जो मध्यप्रदेश के हर गाँव में पहुँचेगा। इस रथ के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन दिया जायेगा कि वे पढ़ाई के बाद किस दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं के लिये रोजगार निर्माण का काम कर रहे हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य यही है कि हर गाँव से उद्यमी तैयार होना चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें