शनिवार, 4 अगस्त 2018

मैं ऐसा मदारी जिसके डमरु बजाते ही हो जातेे हैं बिजली बिल माफ: शिवराज


मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए आज चार अगस्त का दिन उपहारों से भरा दिन रहा, जब 2 लाख 84 हजार से ज्यादा  युवाओं का अपना रोजगार स्थापित करने का सपना पूरा हुआ। सीहोर जिले के बुधनी तहसील मुख्यालय में राज्य स्तरीय रोजगार, स्व-रोजगार हितग्राही सम्मेलन में 2150 युवाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के हाथों लोन स्वीकृति एवं रोजगार के आशय-पत्र प्राप्त किये। मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं के 13 हजार 600 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे  ऐसे मदारी। हैं, जिनके डमरु बजाते ही बड़े-बड़े बिजली के बिल शून्य हो जाते हैं। वे ऐसे मदारी हैं, जो बच्चों की फीस भरते हैं और मध्यप्रदेश को बदलने के लिये संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबी दूर करने का काम किया है। प्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकसित राज्य बन गया है। अब इसे समृद्ध राज्य बनाने में कोई प्रयास अधूरे नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 7.50  लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इनमें से दो लाख 60 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश में अब गरीबी नहीं रहेगी। अगले 4 साल में गरीब झोपड़ी में नही, पक्के घरों में रहेंगे। चैहान ने कहा कि रोजगार देने की नई योजनाएँ बनाई गई हैं। केवल 2 महीने के भीतर प्रदेश में 2 लाख 52 हजार 122 लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले हैं। बच्चों को विदेशों में नौकरी करने के अवसर भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का अभियान जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने पूर्व शासन के दौरान मध्यप्रदेश में बिजली, सड़क, पानी, रोजगार और शिक्षा की स्थिति पर दुरूख करते हुए कहा कि आज किसी भी शिक्षक को 40 हजार रुपये महीने से कम वेतन नहीं मिल रहा है। किसानों और मजदूरों के बेटे-बेटियों को अब पढ़ाई के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती। उनकी फीस प्रदेश सरकार भरवा रही है।  उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खूब पढ़ाएँ और आगे बढ़ाएँ। पैसों की चिंता न करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं। शिक्षकों, पुलिसकर्मियों की भर्ती, एएनएम और डॉक्टरों, नायब तहसीलदार,  पटवारियों और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती  जल्दी ही होने वाली है। बेटियों को इन नौकरियों में आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा, स्व-रोजगार के क्षेत्र में भी पर्याप्त अवसर निर्मित किए गए हैं। युवाओं को स्व-रोजगार के लिए पूरी मदद दी जा रही है। उद्यमी युवाओं के बैंक लोन की गारंटी लेने और ब्याज अनुदान देने जैसी अनुकरणीय पहल की गई है।
मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि महिलाओं के स्व- सहायता समूहों को हरसंभव सहायता देकर आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल उन्हें शालाओं के गणवेश बनाने और पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब उन्हें 5 करोड़ के बैंक लोन पर गारंटी दी जाएगी और इस पर लगने वाले ब्याज की 3 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की जिंदगी बदलना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि प्रदेश से गरीबी हटाने में सरकार का हाथ बँटाये, सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं में सीहोर जिले के हितग्राहियों को 84 करोड़ रूपये के हित लाभ का वितरण किया। उन्होंने बुधनी में ई-अस्पताल पोर्टल का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 10 करोड़ 40 लाख लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें