कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से कहा 15 दिन में बताएं कारण
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने रायसेन जिले के गोपालपुर स्कूल में छात्राओं के बीमार होने की घटना को लेकर सीहोर कलेक्टर और जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से जांच का प्रतिवेदन मांगा है.
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने नसरूल्लागंज के गोपालपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के बीमार होने की घटना पर संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीहोर से पन्द्रह दिवस में प्रतिवेदन मांगा है.
बच्चों को नहीं मिली अभ्यास पुस्तिकाएं
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुराने भोपाल के बीआरसीसी क्षेत्र के करीब ढाई सौ मिडिल एवं प्रायमरी शालाओं में करीब पचास हजार बच्चों को अभी तक अभ्यास पुस्तिकाएं नहीं भेजी जाने पर संज्ञान लेकर जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल से सात दिवस में प्रतिवेदन मांगा है.
नवजात की जमीन पर गिरने से मौत
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने शिवपुरी के जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के परिजन दर्द से कराह रही प्रसूता का परीक्षण कराने के लिए डॉक्टर व स्टॉफ के चक्कर काटते रहे लेकिन उन्होंने नहीं सुनी इसी बीच प्रसूता को खड़े-खड़े प्रसव हो जाने से नवजात के नीचे जमीन पर गिरकर मौत हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी से पन्द्रह दिवस में प्रतिवेदन मांगा है.
एम्बुलेंस नहीं मिलने पर वृद्ध को ले गए डोली में
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने जिला सीधी के सिहावल विकास खण्ड में समय पर एम्बुलेंस न मिल पाने के कारण डोली में ले जा रहे वृद्ध मरीज की रास्ते में ही मृत्यु हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस संबंध में कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीधी से पन्द्रह दिवस में प्रतिवेदन मांगा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें