राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र स्थित एक खेत में काम कर रहे दो किसानों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
गुनगा पुलिस के अनुसार जानकारी के अनुसार पारदी गांव निवासी संतोष नागर और गोविंद अहिरवार, अपने खेत में फसलों पर दवाईयां डाल रहे थे.दवाईयां डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों को तेज झटका लगा. इसके बाद दोनों बेहोश हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने संतोष और गोविंद को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. गुनगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
युवती से किया बलात्कार, आरोपी फरार
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार मदर इंडिया कालोनी निवासी युवती की शिकायत पर किशन बनर्जी के खिलाफ बलात्कार कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि युवती का आरोप है कि बीते रविवार को आरोपी किशन नशे में धुत होकर उसके घर आया. यहां पर किशन ने युवती के साथ जोर-जबरदस्ती करना शुरू कर दिया. जब युवती द्वारा इस बात का विरोध किया गया, तो किशन ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया. इसके बाद वह भाग गया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल किशन की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
युवती लापता, अपहरण की आशंका
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार संजय नगर कोटरा निवासी तेज सिंह प्रजापति की पुत्री निकिता प्रजापति बीते रविवार सुबह से लापता है. निकिता के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि चूंकि लापता हुई निकिता नाबालिग है, इसलिए अपहरण की धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें