राजधानी में गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ मारपीट कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. किशोरी ने अपनी मामी के साथ थाने जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई.
गांधी नगर पुलिस के अनुसार गौंड बस्ती में पारदी समाज के लोग रहते हैं. इस बस्ती में एक किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहती है. किशोरी के माता-पिता राजस्थान गए थे, तभी बीती रात को बस्ती के ही दो युवक ओम और केशु किशोरी के पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. किशोरी ने दरवाजा खोला तो दोनों युवक घर में घुसने लगे, इस पर किशोरी ने विरोध दर्ज कराया. इस दौरान ओम ने किशोरी को पहले तो डराया फिर जब वह नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट कर दी और घर से बाहर चला गया. बाद में केशु नामक युवक ने किशोरी के साथ मारपीट कर बलात्कार किया. डरी-सहमी किशोरी जब घर से बाहर नहीं निकली तो मोहल्ले में ही रह रही उसके मामी उसके घर पहुंची. मामी को किशोरी ने सारी घटना बताई. इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. दोनों आरोपी फरार है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उनकी खोज शुरु कर दी है.
शराब तस्कर गिरफ्तार
राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन देशी शराब तस्करों को वाजपेयी नगर न्यू मल्टी से हिरासत में लिया गया. तस्करों की पहचान अजय, विनोद और जानकी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से 350 देशी शराब के क्वाटर बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
नाबालिग के साथ छेड़छाड़
राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी. पुलिस के अनुसार बजरिया क्षेत्र में रहने वाले सचिन नामक युवक ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की. नाबालिग के परिजन जब घर आए तो नाबालिग ने घटना की जानकारी उन्हें दी. इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. आरोपी फरार है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें